Samastipur

समस्तीपुर: मोहनपुर पुल से शराब तस्करी का भंडाफोड़:अंग्रेजी शराब जब्त,चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर में मुसरीघरारी थाना पुलिस ने मोहनपुर पुल के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस को मंगलवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोहनपुर पुल पर घेराबंदी की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस ने एक आइसर ट्रक (यूपी 15 इटी 4251) को रोका और जांच की। ट्रक की लोडिंग सीट के नीचे बने गुप्त तहखाने से ऑफिसर्स चॉइस ब्लू ब्रांड की 1086 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

 

पुलिस ने ट्रक चालक को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान अमित के रूप में हुई है। वह हरियाणा के भिवानी जिले के वादरा थाना क्षेत्र के मेन गली रहरोघी का रहने वाला है। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!