कटिहार-सोनपुर पैसेंजर ट्रेन में आम की टोकरी से निकलने लगा बीयर और शराब
बेगूसराय.बिहार में शराबबंदी के बाद से शराब कारोबारी अलग-अलग तरीके से तस्करी कर बिक्री करने में जुटे हुए हैं। कभी दूध के टैंकर में शराब लाया जाता है तो कभी सीमेंट के बोरी के नीचे। आज आम की टोकरी में शराब लाने का खुलासा हुआ है। शराब ट्रेन के माध्यम से पश्चिम बंगाल के बॉर्डर इलाके से लाया जा रहा था, जिसे पुलिस ने बेगूसराय में पकड़ा है।
दरअसल बलिया थाना को सूचना मिली थी कि 63305 कटिहार-सोनपुर पैसेंजर ट्रेन से आम की टोकरी में छुपा कर शराब लाया जा रहा है। सूचना मिलते ही बलिया थाना के SI संजीव कुमार रेल पुलिस को सूचना देते हुए अपनी पुलिस टीम के साथ स्टेशन पहुंचे और ट्रेन में खोजबीन शुरू कर दिया।
टोकरी लेकर आ रहे नीमा चांदपुरा के युवक को भी उतारा
पैसेंजर बोगी में बड़े पैमाने पर लोड आम की टोकरी को उतरवाया। इसके साथ टोकरी लेकर आ रहे नीमा चांदपुरा निवासी युवक मुन्ना केवट एवं महिला शबाना को भी उतरा गया। जांच के बाद जब आम के चार टोकरी को खोला गया तो उसमें आम के नीचे पेपर में लपेटकर छुपा कर रखा गया बीयर और विदेशी शराब बरामद हुआ तो पुलिस टीम चौंक गई।
करीब 1 घंटे के बाद बेगूसराय से RPF के अधिकारी पहुंचे। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद मीडिया कर्मियों को फोटो-वीडियो बनाने से रोकते हुए RPF के SI हिमांशु कुमार ने बदसलूकी किया तथा सभी को हटा दिया। उसके बाद बरामद आम की टोकरी एवं गिरफ्तार दोनों को लेकर बेगूसराय चले गए।
आरपीएफ इंस्पेक्टर ने महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की
हालांकि शाम में जारी किए गए रिलीज में RPF इंस्पेक्टर ने महिला के गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। बेगूसराय के आरपीएफ के निरीक्षक सह पोस्ट कमांडर अरविंद कुमार सिंह का कहना है कि ट्रेन के लखमिनियां स्टेशन आने पर देखा गया कि एक आदमी ट्रेन से आम की टोकरी उतार कर प्लेटफार्म पर रख रहा था।
संदेह होने पर आरपीएफ एवं जीआरपी ने द्वारा उससे पूछताछ किया गया। पूछने पर उसने अपने को चांदपुरा निवासी मुन्ना केवट बताया। उसके आम की टोकरियों को चेक किया गया तो 4 आम की टोकरी में आम के अंदर छुपा कर रखा हुआ 111 बोतल बीयर तथा 4 बोतल शराब बरामद किया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
