Patna

दोस्तों के साथ पुल से नदी में लगाई छलांग, लापता, तलाश जारी

पटना के दनियावां प्रखंड में ब्रह्म स्थान के पास महात्माइन नदी में नहाने के दौरान 15 वर्षीय किशोर डूब गया। दनियावां गांव के शंभू मिस्त्री का बेटा झिम्मी राजा अपने दोस्तों और भाई के साथ बुधवार को नदी में नहाने गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सभी पुल से नदी में छलांग लगा रहे थे। झिम्मी राजा को छोड़कर बाकी सभी को तैरना आता था। जब अन्य सभी पानी से बाहर आ गए और झिम्मी का पता नहीं चला, तो उसके दोस्तों ने शोर मचाया।देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए और उन्होंने अपने स्तर पर किशोर को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

 

झिम्मी के पिता शंभू मिस्त्री का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्होंने बताया कि मेरा 15 साल का बेटा जो नौवीं क्लास में पढ़ता है। आज अपने दोस्तों के साथ स्नान करने के लिए बोलकर घर से निकला था।स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया जिसके बाद वह लापता हो गया। जैसे ही इस बात की सूचना मिली हम लोग दौड़े दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे अभी तक तो झिम्मी का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

 

एसडीआरएफ लेट से पहुंचे तो लोग हुए आक्रोशित

 

घटना के तुरंत बाद स्थानीय थाना और एसडीआरएफ को सूचित किया गया। दनियावां थाना अध्यक्ष अनिल प्रसाद अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए, लेकिन एसडीआरएफ की टीम को पहुंचने में लगभग तीन घंटे का समय लग गया, जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया।

 

पुलिस बोली- बिहार बंद के कारण लेट पहुंची टीम

 

थाना अध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि बंदी के कारण एसडीआरएफ की टीम को आने में देरी हुई, क्योंकि उन्हें बाढ़ से होकर आना पड़ा। एसडीआरएफ की टीम अब घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।लगातार झिम्मी राजा की तलाश में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक किशोर लापता है और ग्रामीण तथा एसडीआरएफ की टीम उसे खोजने के प्रयास में लगी हुई है। आगे की कार्रवाई जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!