Samastipur

समस्तीपुर के सिंघिया घाट में आज लगेगा ऐतिहासिक नाग पंचमी मेला, सांप के साथ करतब

समस्तीपुर :विभूतिपुर.प्रखंड के सिंघिया घाट में 300 वर्ष पुराना प्रसिद्ध नाग पंचमी मेला आज सावन माह के पंचमी के दिन मंगलवार को लगेगा। मेला कमेटियों द्वारा इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां करीब 300 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा आज भी कायम है। यहां सावन की पंचमी तिथि पर श्रद्धालुओं और दर्शकों का भारी भीड़ उमड़ता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस मेले की सबसे अनूठी विशेषता यह है कि यहां “भगतों” द्वारा विषैले सांपों का प्रदर्शन किया जाता है। जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। दर्शकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किया गया हैं। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जगह-जगह पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। सिंघिया घाट का यह मेला ना सिर्फ एक धार्मिक आयोजन, बल्कि एक सांस्कृतिक धरोहर है। यहां भगत राम सिंह जैसे अन्य गहबरों के भगत विषैले सांप निकालते हैं। सांपों को मुंह में दबाकर रखते हैं। गला में लपेटकर रखते हैं। जिनमें धावन, गेहुअन, करैत, हरहारा और अन्य प्रजाति के विषैले सांप शामिल हैं। अपने सहयोगियों के साथ भगत जब स्नान करने नदी में जाते हैं तो सर्वप्रथम पुजा अर्चना करते हैं।

 

 

इसके बाद जितने बार वे डुबकी लगाते हैं उतनी बार पानी से सांपों को निकालते हैं। जिसे देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रहती है। सांप निकालने के बाद अपने सहयोगियों के साथ भगत गहबर की ओर बढ़ते चले जाते हैं। बीच-बीच में आग्रह करने पर भगत मां विषहरी का नाम लेते हुए झाड़ फूंक भी करते हैं। इस दौरान विषहरी मां की जयकारा से पूरा वातावरण गुंजायमान होते रहता है। जिससे भक्तिमय माहौल बना रहता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!