दलसिंहसराय में सड़क पर चलना खतरनाक,आक्रोशित टोटो चालकों ने किया सड़क जाम
दलसिंहसराय नगर परिषद के द्वारा दलसिंहसराय मंसूरचक रोड में जर्जर सड़क पर जल जमाव को लेकर ईट का टुकड़ा डाला गया.जिससे स्थानीय लोगों को जलजमाव व कीचड़ से निजात मिल सके. लेकिन ईट का टुकड़ा डालने के बाद स्थिति और खतरनाक बन गई.ईट के टुकड़ो को न तो ठीक से समतल किया गया और नहीं उसपर राबिश डालकर रोलर चलाया गया.
जिससे कीचड़ व दुर्घटना से बचाव हो सके. कुछ जगह ईट पर राबिस के स्थान पर मिट्टी डाल दी गई.वहीं अधिकतर स्थान जस के तस ही छोड़ दिए गए.रोलर चलाकर उसे समतल नहीं किये जाने के कारण आये दिन बाइक सवार,टोटो, टेम्पो असंतुलित होकर गिर रहे हैं.पैदल राहगीर भी ईंट की ठोकर से जख्मी होने लगे हैं. जिससे लोगो में आक्रोश बना हुआ है.इसे लेकर सोमवार को दर्जनों टोटो चालकों के द्वारा सिगरेट फैक्ट्री के पास सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया गया.साथ ही मंसूरचक- दलसिंहसराय मार्ग को जाम करते हुए नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की. टोटो चालक मो छोटू, दीपक कुमार, मोहन पासवान,सूरज राय सहित कई चालकों ने बताया कि पहले ही सड़क ठीक था.
सड़क भले ही जर्जर थी,जलजमाव होता था.लेकिन किसी प्रकार टोटो से यात्रियों को आवागमन करा रहे थे.नप द्वारा ईट का टुकड़ा डाला गया,लेकिन उसे समतल नहीं किया गया.शिकायत करने पर उसे हाथ से समतल कर दिया गया.रोलर नहीं चलाया गया. राबिस के बदले मिट्टी डाल दिया गया.अब हल्की बारिश में भी हमें मंसूरचक जाने के लिए दो किमी से अधिक चक्कर लगाना पड़ रहा है.इधर से आवागमन मुश्किल हो गया है.इन्ही सब समस्याओं को लेकर सड़क जाम किया गया है.सुबह 10 बजे से किया गया सड़क जाम से मंसूरचक की और जाने वाली यातायात बाधित रहा.दोपहर तक सड़क जाम था. वही नप के द्वारा आश्वासन देने के बाद सड़क जाम समाप्त किया गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
