पटना से गाजियाबाद के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट 20 जुलाई से
पटना.20 जुलाई से गाजियाबाद – पटना- गाजियाबाद सेक्टर के बीच इंडिगो की नई फ्लाइट शुरू होने जा रही है। विमान का ऑपरेशन हिंडन एयरपोर्ट से होगा। यह गाजियाबाद में है। यह विमान रोजाना ऑपरेट होगा। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। लैंडिंग और टेकऑफ की टाइमिंग भी आ गई है। पटना से गाजियाबाद का किराया 20 जुलाई को 4700 रुपए है। जबकि उसी दिन गाजियाबाद से पटना का किराया 4145 रुपए है। 180 सीटर फ्लाइट में बिजनेस क्लास नहीं है।
सभी सीट इकोनॉमी क्लास के हैं। पटना से गाजियाबाद का सफर करीब पौने दो घंटे का है। इसी सेक्टर में एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट ऑपरेट कर रही है। हिंडन एयरपोर्ट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से करीब 40 किमी दूर है। यह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाद, एनसीआर का दूसरा वाणिज्यिक हवाई अड्डा है। यह हिंडन एयर फोर्स स्टेशन से सटा हुआ है। पटना से गाजियाबाद के लिए विमान सेवा शुरू होने से गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा आने-जाने वालों को फायदा होगा।
फ्लाइट की टाइमिंग
6 ई 2573 – पटना- गाजियाबाद- 10 बजे पूर्वाह्न- 11: 40 पूर्वाह्न
6 ई 2553- गाजियाबाद- पटना- 12:30 अपराह्न- 2:10 अपराह्न
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
