Begusarai

रोसड़ा SH-55 पर स्कूल बस ने बाइक सवार CPI नेता को रौंदा, मौत

बेगूसराय-रोसड़ा SH-55 पर आज स्कूली बस की ठोकर से बाइक सवार कम्युनिस्ट नेता की मौत पर हो गई। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए रोसड़ा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक चलकी गांव के रहने वाले जयनारायण पासवान (65) अभी सीपीआई के अंचल परिषद सदस्य और शाखा मंत्री थे।वहीं, घायल युवक चलकी गांव के रहने वाले स्व. राम चरित्र महतो के पुत्र रामाधार महतो (45) हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जय नारायण पासवान एवं चालक रामाधार महतो खोदाबंदपुर थाना के समीप सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे स्कूली बस की चपेट में आ गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हादसे में सीपीआई के नेता घायल

 

बाइक चला रहे जयनारायण के पीछे उनके साथी भी बैठे थे। स्थानीय लोगों के प्रयास से दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खोदाबंदपुर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब तक इलाज के लिए बेगूसराय ले जाते, जयनारायण पासवान की मौत हो गई।

 

रामाधार महतो को इलाज के लिए रोसड़ा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बस को जब्त कर लिया है। जबकि, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। इधर, सक्रिय कार्यकर्ता के मौत की सूचना मिलते ही सीपीआई के जिला मंत्री एवं पूर्व विधायक अवधेश राय समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!