“समस्तीपुर के महिला थाने की थाना अध्यक्ष और ड्राइवर अरेस्ट,20 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार
समस्तीपुर में विजिलेंस की टीम ने 20 हजार रुपए घूस लेने पर महिला थाना अध्यक्ष और उसके चालक को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी राजेश कुमार ने बताया है कि मामला किसी केस से जुड़ा हुआ नहीं है। एक महिला ने थाने में आवेदन दिया था। लेकिन, थानाध्यक्ष ने कोई केस दर्ज ही नहीं किया था। पूछताछ के लिए पीड़ित को थाना पर बुलाया और पैसे की डिमांड की ।कार्रवाई का नेतृत्व विजिलेंस के डीएसपी राजेश कुमार ने किया है। छापेमारी की सूचना मिलते ही एएसपी संजय पांडे भी महिला थाना पर पहुंचे। निगरानी विभाग के डीएसपी राजेश कुमार ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि निगरानी विभाग को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना गांव निवासी राजीव रंजन ने जानकारी दी थी। उसने बताया कि उनके गांव की एक महिला ने महिला थाने में एक आवेदन दिया था ।
पुलिसकर्मी पर मारपीट का आरोप
आवेदन दिए जाने के बाद महिला थाना अध्यक्ष ने राजीव रंजन को नोटिस कर थाने पर बुलाया। आरोप है कि थाने पर बुलाए जाने के बाद पुलिसकर्मी ने उसके साथ मारपीट भी की। इस मामला को सलटाने के लिए पहले 40,000 रुपए की मांग की गई। हालांकि, बाद में यह मामला 20,000 में सेटल हो गया।
घटना को लेकर कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई । राजीव रंजन की ओर से 10 जुलाई को इस मामले में निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई गई। पूरे मामले की जांच की गई, तो मामला सच पाया गया।
20000 रुपए देने के बाद हुई गिरफ्तारी
निगरानी के बताए अनुसार राजीव रंजन ने महिला थाना अध्यक्ष पुतुल कुमारी और चालक गुड्डू कुमार को ₹20000 दिए। इसकी जानकारी जैसे ही निगरानी को मिली। विभाग की टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला थाना अध्यक्ष और उनके चालक को पुलिस हिरासत में पटना ले जाया जा रहा है।
पीड़ित राजीव रंजन ने कहा है कि उन्हीं के गांव की पूजा कुमारी नाम की महिला को बराबर तंग तो किया जाता था, जिस कारण उन्होंने मुफस्सिल थाने में आवेदन दिया था।महिला थाना अध्यक्ष ने नोटिस कर उन्हें 1 जुलाई को बुलाया। लेकिन वह पत्र 7 जुलाई को उनके पास पहुंचा। वह 8 जुलाई को थाना में उपस्थित हुए, तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। मामला सलटाने के लिए 40,000 की मांग की गई। हालांकि बाद में या मामला 20000 में सेटल हुआ।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
