Patna

4 साल से था दर्द,शरीर से 15 किलो का ट्यूमर निकालकर महिला को चिकित्सकों ने दी नई जिंदगी

Patna.बिहारशरीफ.चार वर्षों से पेट में दर्द, सूजन और सांस लेने में तकलीफ झेल रही शहर के कटरापर निवासी एक महिला को आखिरकार राहत मिल गई। मंगलवार की देर रात अल शिफा हॉस्पिटल में डॉ. मो. सरफराज आलम और उनकी पत्नी डॉ. शहजादी फातमा की टीम ने सफल ऑपरेशन कर महिला के पेट से 15 किलो का ओवेरियन ट्यूमर निकाला। ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत पूरी तरह से स्थिर और सुरक्षित है। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला के पेट में वर्षों से ट्यूमर था, जिससे उनका पेट फूल गया था और उन्हें लगातार दर्द और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। कई जगह इलाज कराने के बाद भी राहत नहीं मिली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कोई ऑपरेशन के लिए नहीं था तैयार

 

महिला के पति मो. रिजवान ने बताया कि उन्होंने बिहारशरीफ के अलावा कई अन्य शहरों के डॉक्टरों से भी संपर्क किया, लेकिन कोई भी ऑपरेशन के लिए तैयार नहीं हुआ। अंततः उन्होंने अल शिफा हॉस्पिटल के डॉ. सरफराज आलम से संपर्क किया, जिन्होंने चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। डॉ. सरफराज ने बताया कि इससे पहले उन्होंने करीब ढाई साल पहले इसलामपुर की एक महिला के पेट से 10 किलो का ट्यूमर भी निकाला था, जो अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का मामला और भी जटिल था, लेकिन सही तकनीक और टीमवर्क के चलते ऑपरेशन सफल रहा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!