समस्तीपुर;पंचायत की मुखिया की संदिग्ध स्थिति में मौत,पहुंची पुलिस
समस्तीपुर :हसनपुर..प्रखंड की नकुनी पंचायत की मुखिया चंदा देवी की मौत मंगलवार को संदिग्धावस्था में हो गई। समस्तीपुर के रास्ते में एंबुलेंस में रखे शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि हसनपुर थाना क्षेत्र के काले गांव से होकर शव रखी हुई एंबुलेंस जा रही है।
सूचना पर एंबुलेंस को कब्जे में ले लिया गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है। मौत के कारण का पता लगाने में जुटी है। स्थानीय सीएचसी में पुलिस द्वारा शव के छानबीन के दौरान शव में गले में निशान पाए गए हैं। एएसआई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मुखिया के मौत की सूचना मिली। पुलिस मुखिया के घर पर गई। लेकिन शव की बरामदगी नहीं हुई। बाद में शव को समस्तीपुर से हसनपुर आते समय कब्जे में ले लिया गया।
फिलहाल मृतका मुखिया के ससुराल पक्ष के लोगों व मायके पक्ष के लोगों की ओर से कोई संपर्क नहीं किया गया है। बताया जाता है कि नकुनी पंचायत की मुखिया चंदा देवी नकुनी गांव निवासी हरिश्चंद्र खतवे उर्फ गुज्जर की दूसरी पत्नी है। मुखिया का मायके बखरी है। हरिश्चंद्र खतवे के पहली पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि वे समस्तीपुर क्राइम मीटिंग में हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
