Patna

फिजिकल रिलेशन बनाने के दौरान गर्लफ्रेंड की मौत,दोस्त के रूम पर लाया, ज्यादा ब्लीडिंग से गई जान

पटना में फिजिकल रिलेशन बनाने के दौरान एक लड़की की मौत हो गई। शनिवार को ये मामला सामने आया है। लड़की और लड़का दोनों नाबालिग हैं। लड़के की उम्र 17 साल है।लड़की जहानाबाद की रहने वाली है, वो अपने बॉयफ्रेंड के बुलाने पर पटना आई थी। लड़का उसे अपने एक दोस्त के घर ले गया। वहां वो उसके साथ फिजिकल रिलेशन बनाने लगा। इसी दौरान लड़की को ब्लीडिंग शुरू हो गई।लड़का उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। शनिवार को लड़की का शव पोस्टमॉर्टम के लिए PMCH लाया गया। पुलिस ने लड़के को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही इस मामले में दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पहले से प्लान था कि दोस्त के रूम पर चलेंगे

 

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग लड़के ने बताया- ’10 दिन पहले जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर लड़की से मुलाकात हुई थी। इसी दौरान हम दोनों ने एक दूसरे से मोबाइल नंबर लिया। हमारी बातचीत शुरू हुई। हम एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे।”गुरुवार को हम दोनों ने मिलने का प्लान बनाया। हम दोनों एक-दूसरे के साथ फिजिकल रिलेशन बनाना चाहते थे। वो भी उसके लिए तैयारी थी।’शुक्रवार को मैंने उसे मिलने के लिए जहानाबाद से पटना बुलाया था। मैं अपने घर मसौढ़ी से पटना जंक्शन पहुंचा। वो आई इसके बाद हम रेलवे स्टेशन के बाहर एक चाय की दुकान पर रुके।’

 

‘इसके बाद मैंने अपने एक दोस्त को कॉल किया। मैंने कहा कि हम दोनों तुम्हारे रूम पर आ रहे हैं। उसने एड्रेस भेजा। इसके बाद हम जक्कनपुर थाने के करबिगहिया पहुंच गए।’दोस्त मुझे कहा कि तुरंत अस्पताल लेकर चलना चाहिए। इसके बाद मैं उसे एक प्राइवेट नर्सिंग होम पहुंचा। डॉक्टर ने PMCH रेफर कर दिया। PMCH पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।’

 

लड़की के दादा बोले- पिता के पास जाने का कहकर निकली थी

 

लड़की के दादा ने बताया- ‘उसके पिता बढ़ई मिस्त्री हैं। लड़की ने 5वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने स्कूल जाना छोड़ दिया था। शुक्रवार की सुबह 8 बजे वो घर से कहकर निकली थी कि पापा के पास जहानाबाद जा रही हूं। वो पटना कैसे पहुंची, मुझे नहीं पता। जो लड़का पकड़ा गया है, उसके बारे में भी कोई जानकारी पहले से नहीं थी।’

 

पुलिस ने दोस्त के घर पर रेड की

 

आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उसके दोस्त के घर रेड की। पुलिस ने वो कमरा भी देखा।जक्कनपुर के प्रभारी थानेदार मनीष कुमार ने बताया कि ‘रेप के मामले में केस दर्ज हुआ है। रूम उपलब्ध कराने वाले दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। लड़का आर्थिक रूप से कमजोर था, इसीलिए अपने जानने वाले के कमरे पर लड़की को लेकर गया था। फिलहाल नाबालिग को किशोर न्याय परिषद (बाल सुधार गृह) भेजा जा रहा है।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!