Begusarai

टोक्यो पहुंचे गिरिराज सिंह, बच्ची ने सामने पढ़ा हनुमान चालीसा:वीडियो वायरल

बेगूसराय.जापान के टोक्यो शहर की एक छह साल की बच्ची ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया है। यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि कौन कहता है कि विदेश में सिर्फ अंग्रेज और अंग्रेजी का राज है, विदेश में भी जहां कहीं भारतवासी रह रहे हैं, वह अपने सनातन धर्म को आगे बढ़ा रहे हैं। धर्म ध्वजा बुलंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दरअसल, केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों जापान प्रवास पर हैं। 4 दिन पहले मंत्री विभागीय काम से जापान गए हैं। इस दौरान बुधवार रात गिरिराज सिंह ने टोक्यो में बसे भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने भारत की संस्कृति, सभ्यता और मातृभाषा के संरक्षण पर विशेष बल दिया हैं।

 

मंत्री ने कहा कि आप जहां भी रहें, अपनी जड़ों से जुड़े रहें। अपने बच्चों को मातृभाषा में बात करना जरूर सिखाएं और उन्हें संस्कारों से जोड़ें। इसी दौरान उनके लिए एक विशेष क्षण तब आया जब वे बेगूसराय के खम्हार निवासी विकास रंजन के घर पहुंचे।

 

गिरिराज सिंह ने भी किया पाठ

 

विकास रंजन के घर जापान में पैदा हुई और पली-बढ़ी 6 साल की नर्सरी में पढ़ने वाली बेटी पीकू ने गिरिराज सिंह के सामने पूरे हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह दृश्य देखकर गिरिराज सिंह भावुक हो गए और उन्होंने भी बच्ची के साथ हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया।गिरिराज सिंह ने कहा कि यह क्षण उनके दिल में एक अमिट छाप छोड़ गया है। मातृभूमि की संस्कृति, भाषा और भक्ति की त्रिवेणी जापान की धरती पर प्रवाहित होती दिखी। सभी से निवेदन किया कि अपनी जड़ों से जुड़े रहें और भारतीय संस्कृति को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।

 

मंत्री ने कहा कि टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संवाद कर मोदी सरकार के 11 सालों की उपलब्धियों की विकास यात्रा गांव, गरीब, किसान से लेकर ग्लोबल पहचान तक साझा किया। विकास, आत्मनिर्भरता और सांस्कृतिक गौरव की झलक भी साझा की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!