Patna

पटना SSP बनकर फ्रॉड, होटल मैनेजर-HR काे थाने बुलाया:SI को कहा- जल्दी पहुंचो,फ़ोर्स भी..

पटना SSP कार्तिकेय के शर्मा के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक फ्रॉड ने गांधी मैदान की महिला दरोगा कविता रानी को पटना SSP के नाम से फोन कर हड़का दिया।उसने खुद को SSP बताते हुए थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड स्थिति एक होटल के मैनेजर और HR मैनेजर को पूछताछ के नाम पर थाने बुलवा लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

फ्रॉड ने जब कॉल किया, उस वक्त महिला दरोगा गश्ती में थी। उसने दरोगा से कहा कि जल्दी CP पैलेस होटल पहुंचो और वहां से उसके मैनेजर को थाने पर लाओ। होटल मालिक से बात हुई है, वो भी आ रहा है। फोर्स कम पड़ जाए तो पुलिस लाइन से मंगा लो। मैं STF के साथ थाने पहुंच रहा हूं। यहीं बात फ्रॉड ने थाने के बेसिक नंबर पर भी फोन लगाकर कही।फिर क्या था, थाने के दूसरे पदाधिकारी और कर्मी भी मैनेजर को लाने के लिए भागे-भागे होटल पहुंच गए।

 

कॉल बैक किया तो स्वीच ऑफ आया फोन

 

हाेटल मैनेजर और HR मैनेजर के थाने पहुंचने के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस ने सिटी SP सेंट्रल दीक्षा और SDPO काे भी काॅल कर इसकी सूचना दे दी।थाने पर पहुंचने के घंटों बाद भी SSP और STF के पदाधिकारी नहीं पहुंचे और पूछताछ नहीं हुई तो दरोगा और होटल के मैनेजर को फ्रॉड का शक हुआ। महिला दरोगा को जिस नंबर से कॉल आया था, उस नंबर पर दोबारा दरोगा और मैनेजर ने कॉल किया तो वो स्विच ऑफ आने लगा।

 

कोलकाता में ट्रेस हुआ लोकेशन

 

दरोगा को 6207577116 नंबर से कॉल आया था। पुलिस ने जब माेबाइल नंबर की जांच की ताे पता चला कि मोहम्मद अमीर के नाम से सिम रजिस्टर्ड है। घटना के वक्त उसके माेबाइल नंबर का लाेकेशन काेलकाता में पाया गया।इधर, गांधी मैदान थाना के एडिशनल SHO परिताेष कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। SI कविता रानी के आवेदन पर प्राथमिकी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है।

 

एक शख्स गया से गिरफ्तार

 

सूत्रों की माने तो पुलिस ने इस मामले में गया से विकास कुमार नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। इससे पहले भी गया में IG बनकर पदाधिकारियों को हड़का चुका है। विकास DSP की गाड़ी चलाता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!