फर्जी बैंक मैनेजर बनकर की ठगी, 3 गिरफ्तार:मुद्रा लोन के नाम पर देते थे विज्ञापन
पटना।फर्जी बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बैंक मैनेजर बनकर लोगों को मुद्रा लोन के नाम पर ठगने का काम करता था।साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक दल का गठन किया गया था। इसमें तीन व्यक्ति को पकड़ा गया है।राजदीप कुमार, राज कुमार, और सूरजभान सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसमें से दो नालंदा और एक नवादा का रहने वाला है।
16 मोबाइल और 6 एटीएम किए गए रिकवर
इन तीनों के पास से 16 मोबाइल और 6 एटीएम रिकवर किया गया है। ये ठग मुद्रा लोन के नाम पर विभिन्न जगह विज्ञापन लगाते थे, जिसपर इनका मोबाइल नंबर रहता था।पीड़ित व्यक्ति उसपर कॉल करके लोन के लिए बात करते थे। उनसे ये लोग कमीशन के रूप में कुछ भुगतान जबरदस्ती या डरा धमकाकर करवाते थे।
दूसरे लोगों के नाम पर लेते थे सिम कार्ड
इन तीनों के बैंक को सीज करने की प्रक्रिया चल रही है, जिसके बाद करवाई की जाएगी। इन सभी के पास से अभी कोई कैश नहीं बरामद किया गया है। इनसे पूछताछ में और अभियुक्तों के नाम सामने आए हैं। उनके खिलाफ छापेमारी चल रही है। ये सभी ठग सिम कार्ड अन्य लोगों के नाम पर लेते थे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
