Patna

25 मई को एक साथ लापता 4 बहनें दिल्ली से बरामद,आरोपी गिरफ्तार

पटना.आदापुर.आदापुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिल्ली से चार लापता नाबालिग लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर आदापुर थाने की एसआई नूतन कुमारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पुलिस के अनुसार, बरामद हुई चारों लड़कियां सगी बहनें हैं। इनकी पहचान शिल्पी कुमारी (17), मुस्कान (16), चांदनी (14) और अनु (11) के रूप में हुई है। ये चारों बहनें 25 मई को अहले सुबह अपने घर से अचानक गायब हो गई थीं। इसके बाद उनके पिता संतोष साह ने थाने में शिकायत दर्ज कराकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांड संख्या 193/25 की अनुसंधानकर्ता एसआई नूतन कुमारी लगातार बच्चियों की तलाश में जुटी हुई थीं।

 

 

आखिरकार उन्हें सोमवार को सफलता मिली। सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) और टॉवर लोकेशन के आधार पर पुलिस दिल्ली के पार्लियामेंट थाना क्षेत्र पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से चारों लड़कियों को ढूंढ निकाला। इस दौरान पुलिस ने अपहरणकर्ता धनेश कुमार चौरसिया को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को मोतिहारी न्यायालय में पेश किए जाने की संभावना है। इस सफल कार्रवाई के लिए एसआई नूतन कुमारी के अथक प्रयासों की हर तरफ प्रशंसा हो रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!