बेगूसराय में 4 अपराधी गिरफ्तार:कट्टा,पिस्टल और इंसास राइफल की 53 कारतूस बरामद
बेगूसराय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हथियार के साथ एक महिला समेत चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पिस्टल, कट्टा और इंसास राइफल समेत अन्य हथियारों का 53 कारतूस बरामद हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों में कुख्यात अपराधी प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह भी शामिल है।
बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह, रोहित कुमार, राजकुमार सिंह के तौर पर हुई है। एक महिला की भी गिरफ्तारी हुई है। 12 जुलाई को चक्का में रूपेश कुमार उर्फ बिड्डू के साथ मारपीट हुई थी। जिसमें प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और छापेमारी चल रही थी।
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। निशानदेही पर पड़ोसी महिला के घर से देसी कट्टा, ऑटोमेटिक सेमी पिस्टल, प्रतिबंधित हथियार इंसास की 10 गोली, 315 बोर का 40 और 0.6 एमएम का 3 कारतूस बरामद मिला है।
हत्या, रंगदारी समेत कई केस दर्ज
डीएसपी कुंदन कुमार ने आगे कहा कि प्रवीण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह पर नावकोठी थाने में हत्या, रंगदारी और मारपीट समेत संगीन अपराध के 36 मामले दर्ज है। रोहित कुमार पर हत्या, मारपीट, रंगदारी के 15, जबकि राजकुमार सिंह पर मारपीट का एक मामला दर्ज है। अपने घर में हथियार रखने वाली महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
