बिहार में पहली बार ड्रोन से पीछा कर RPF ने पकड़ी शराब:लावारिस पड़ा बैग से 126 लीटर शराब बरामद
पटना.कटिहार रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने ट्रेन से अवैध शराब पकड़ी। ऑपरेशन “सतर्क” के तहत यह कार्रवाई की गई। इसमें पहली बार ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। RPF को सूचना मिली थी कि सिलीगुड़ी से कटिहार आने वाली पैसेंजर ट्रेन संख्या 15720 में अवैध शराब की तस्करी हो रही है.निरीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने कटिहार स्टेशन और रेलवे यार्ड में घात लगाई। ड्रोन कैमरे से ट्रेन की गतिविधियों पर नजर रखी गई।
126 लीटर शराब बरामद
ट्रेन के प्लेटफॉर्म संख्या 7 पर पहुंचते ही टीम ने तलाशी शुरू की। एक डिब्बे से 126.600 लीटर देसी और विदेशी शराब बरामद हुई। शराब लावारिस हालत में रखी गई थी। जब्त शराब की कीमत लाखों रुपए है।
शराब को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी कटिहार को सौंपा गया। इस अभियान में निरीक्षक राकेश कुमार, उप निरीक्षक अनुज कुमार, बबलू कुमार, सहायक उप निरीक्षक एल.डी. कुमार शामिल थे। आरक्षी आनंद, सतीश कुमार, कुलदीप कुमार, अरुण कुमार मौर्या, शिव कुमार, प्रमोद कुमार और मुलायम सिंह यादव ने भी सहयोग किया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
