Patna

5 महिला जवान बेहोश होकर गिरी:पुलिस लाइन में कर रही थी ट्रेनिंग,2 गंभीर

पटना.जमुई में मंगलवार शाम ट्रेनिंग के दौरान पांच महिला पुलिस जवान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं। साथी जवानों ने तुरंत उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। घटना बरहट प्रखंड स्थित मलयपुर पुलिस लाइन की है। बेहोश हुई महिला जवानों में शिवानी कुमारी, रोशनी कुमारी, प्रिया कुमारी, शिल्पी कुमारी और एक अन्य शिवानी कुमारी शामिल हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ये सभी बिहार पुलिस में नई भर्ती हुई हैं और मलयपुर पुलिस लाइन में उनकी ट्रेनिंग चल रही थी।

2 जवान की हालत गंभीर

 

सदर अस्पताल में इलाज कर रहे डॉक्टर घनश्याम सुमन ने बताया कि सभी महिला जवानों को खतरे से बाहर कर लिया गया है। हालांकि, दो जवानों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। इन दोनों को अस्पताल में वेट एंड वॉच पर रखा गया है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!