समस्तीपुर:ड्राइवर के विवाद को लेकर हुई मारपीट,सरपंच को गोली मारकर की हत्या,पुलिस कर रही कैम्प
समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर बेरी पंचायत के सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी ।घटना के बारे में मृतक के परिजन ने बताया कि ड्राइवर से विवाद को लेकर मंगलवार की संध्या से ही झगड़ा शुरू हुआ ।जिसके बाद गांव के ही विपिन कुमार के परिवार वालो ने घर पर चढ़कर मारपीट किया।
उसे समय दोनों तरफ से मारपीट हुई जिसके बाद स्थानीय लोगों के समझाने बुझाने के बाद घटना शांत हुआ फिर विपिन कुमार के द्वारा रात्रि 1:00 बजे में सरपंच सुनील कुमार के घर पर चढ़कर गोली मार दी जहां घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है।
मृतक की पहचान मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के बिशनपुर बेरी गांव के सुनील कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष बताया जाता है ड्राइवर से विबाद को लेकर पूर्व में पंचायत भी किया गया था और विवाद भी था गांव के ही लोगों से लगातार विवाद को लेकर शाम से ही अंधाधुंध फायरिंग कर रहा था। इसी बात को लेकर गांव में दहशत और तनाव का माहौल था।
वही सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज मामले की जांच में जुट गई है ।हालांकि इस पूरे मामले पर कोई भी पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
