“समस्तीपुर में ट्रेन से गिरकर पेंटर का कटा हाथ: दलसिंहसराय से मजदूरी कर घर लौट रहा था
समस्तीपुर-बरौनी रेलखंड पर अटेरन चौक के पास एक हादसा हुआ है। वारिसनगर के लखनपट्टी गांव निवासी रौशन झा ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक हाथ कट गया।रौशन झा रोजाना पेंटर के रूप में काम करने के लिए दलसिंहसराय जाते थे। वह अपने दिन भर के काम के बाद घर लौट रहे थे। समस्तीपुर जंक्शन के आउटर सिग्नल के पास ट्रेन के गेट से वह नीचे गिर गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनका एक हाथ कट गया।
बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर
स्थानीय लोगों ने तुरंत रेल प्रशासन और मेडिकल टीम को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे के स्वास्थ्यकर्मी और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल रौशन को पहले रेलवे अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।रेलवे के स्वास्थ्यकर्मी संजय कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर एंबुलेंस की टीम मौके पर गई थी। घायल युवक के परिवार वालों को भी सूचित कर दिया गया है।
घायल अस्पताल में एडमिट है।
रौशन अपने परिवार के इकलौते कमाऊ सदस्य हैं। उनके पिता अक्सर बीमार रहते हैं। पांच महीने पहले ही रौशन ने अपनी बहन की शादी धूमधाम से की थी। 112 पर तैनात पुलिसकर्मी ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची थी
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
