Patna

पटना में फोरलेन के पास मिला युवती का शव:रेप के बाद हत्या का शक,नहीं हुई पहचान

पटना.बाढ़ थाना क्षेत्र के दलिस्मनचक गांव के पास एक युवती का शव मिला है। शव बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन से 200 मीटर दूर एक खेत में था। शव के आधे हिस्से पर ही कपड़ा था। यह करीब 7 दिन पुराना बताया जा रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्थानीय लोगों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है। शव को जंगली घास से ढक दिया गया था। शव का सिर क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला है। यह स्पष्ट नहीं है कि यह क्षति जानवरों की ओर से की गई है या हत्या के आरोपियों ने कही है।

 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

 

एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि शव की सड़ी-गली अवस्था के कारण पहचान करना मुश्किल है। आसपास के जिलों और थानों से संपर्क कर पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

 

तीन दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा

 

पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने जानबूझकर शव को ऐसी जगह फेंका, जहां लोगों की आवाजाही कम है। शव को पहचान के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। इसे तीन दिन तक सुरक्षित रखा जाएगा। पुलिस मामले की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!