बेगूसराय में रील बनाने के दौरान नदी में डूबा युवक:गंगा में 3 दोस्तों के साथ नहाने गया था
बेगूसराय में साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के मल्हीपुर गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान एक युवक डूब गया। युवक की पहचान बलिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गोढ़ी टोल के रहने वाले अशोक सहनी के बेटे गोलू कुमार (19) के रूप में हुई है।गोलू कुमार, रिशु कुमार व मनीष आज मल्हीपुर घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। पहले रिशु और मनीष गंगा में स्नान करने के साथ ही रील बना रहा था। इसी दौरान अचानक स्टंट सीन कैप्चर करने के लिए गोलू भी कपड़ा उतारकर सीढ़ी से गंगा में कूद गया।
संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा
पानी का बहाव काफी तेज रहने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और गहरे पानी में समा गया। सूचना मिलते ही पहुंचे स्थानीय गोताखोर हितेश, निराला, अविनाश, पप्पू व राज ने खोजने का काफी प्रयास किया गया। लेकिन, नदी का काफी तेज बहाव रहने के कारण प्रयास असफल रहा।
परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
साहेबपुर कमाल के सीओ संतोष कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों की टीम को तेज बहाव होने के कारण शव नहीं मिला। उसके बाद एसडीआरएफ को बुलाया गया। इनकी खोज जारी है। लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिली। अब शनिवार को फिर से खोज किया जाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
