Samastipur

समस्तीपुर:वन महोत्सव में बोले डीएम अधिक से अधिक लोग करें पौधारोपण 

समस्तीपुर : स्थानीय महिला महाविद्यालय में वन प्रमंडल की ओर से वन महोत्सव मनाया गया. मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह एवं उप विकास आयुक्त शैलजा पाण्डेय थे. नेतृत्व वन प्रमंडल पदाधिकारी स्टालिन फिडल कुमार ने किया. शुरूआत अतिथियों ने दीप जलाकर किया. स्वागत वन प्रमंडल पदाधिकारी ने दिया. डीएम ने वन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता एवं मैराथन में विजय विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कृत किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डीएम ने वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए एक पेड़ मां के नाम अभियान की सराहना की. विभागीय स्तर पर 119300 पौधों के रोपण के लक्ष्य को प्राप्त करने की आवश्यकता पर बल दिया. पुलिस अधीक्षक ने विशेषकर शहरी क्षेत्रों में हरित स्थलों की आवश्यकता पर जोर दिया. नागरिकों से वृक्षारोपण में भाग लेने की अपील की. उप विकास आयुक्त ने पर्यावरण संरक्षण में वृक्षारोपण की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला. जनसहभागिता आह्वान किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. पर्यावरणीय चेतना का संदेश दिया. पदाधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण किया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!