दलसिंहसराय:मारपीट कि घटना में हुई मौत, पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र क्षेत्र के पांड में मारपीट की घटना में गंभीर चोट लगने से बूजुर्ग व्यक्ति रामप्रसाद महतो की मृत्यु हो गई थी. जिसे लेकर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इसे लेकर थाना परिसर में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने थाना परिसर में प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र क्षेत्र के पांड में मारपीट की घटना में गंभीर चोट लगने से एक बूजुर्ग व्यक्ति रामप्रसाद महतो की मृत्यु हो गई थी,जिसमें मृतक राम प्रसाद महतो के पुत्र संजय कुमार महतो द्वारा दिये गये फर्दबयान के आधार पर दलसिंहसराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
अनुसंधान के क्रम में घटना के मुख्य आरोपी पांड निवासी रंजीत कुमार महतो के पुत्र प्रवीण कुमार को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है.जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।छापेमारी दल में थानाध्यक्ष मो.इरशाद आलम,पुलिस अधिकारी संतोष कुमार,राहुल कश्यप एंव अन्य शामिल थे.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
