Patna

तेघड़ा के बलान नदी में डूबने से मजदूर की मौत:शौच करने के दौरान हादसा

बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। अंबा गांव के 22 वर्षीय सुजीत कुमार की बलान नदी में डूबने से मौत हो गई। सुजीत शनिवार सुबह शौच के लिए नदी किनारे गए थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

परिवार के मुताबिक, सुजीत के घर न लौटने पर उन्होंने हर जगह तलाश की। रिश्तेदारों और आस-पास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार सुबह एक स्थानीय मछुआरे को नदी में तैरता शव दिखा।मृतक की पहचान बीजो पासवान के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। तेघड़ा थाना अध्यक्ष अमलेश कुमार को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, बलान नदी में जलस्तर सामान्य है। युवक की मौत कैसे हुई, यह जांच का विषय है। किसी ने भी घटना को नहीं देखा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!