डॉ. कलाम यूथ रत्न अवॉर्ड से संदीप सहनी सम्मानित, दिया बधाई
पटना.तेतरिया.पिंक सिटी जयपुर में ताजपुर सरैया के युवा एथलीट और उद्यमी संदीप कुमार सहनी को डॉ. कलाम यूथ रत्न इंटरनेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें सामाजिक कार्य, खेल, स्वरोजगार और युवा प्रेरणा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। समारोह का आयोजन 26 से 28 जुलाई तक हुआ था। यह भव्य आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में संपन्न हुआ।
जहां दुबई, श्रीलंका, नेपाल, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से भी प्रतिनिधियों ने भाग लिया। संदीप को यह सम्मान विश्व की सबसे लंबी मूंछों वाले वर्ल्ड रिकॉर्डधारी श्री राम सिंह चौहान और केवाईएलसी के संस्थापक मुन्ना भाई ने प्रदान किया।