BegusaraiPatna

मंडल रेल प्रबंधक ने बरौनी स्टेशन का किया निरीक्षण

बेगूसराय. पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) श्री विवेक भूषण सूद द्वारा बरौनी स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक द्वारा स्टेशन परिसर, रनिंग रूम, फास्ट फूड ट्रैक, स्टॉल, फुट ओवर ब्रिज, ट्रैक, पुस्तकालय, कैंटीन, वॉशिंग पिट, पार्किंग एरिया आदि का बारीकी से निरीक्षण किया गया साथ ही बरौनी स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का भी गहन निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक महोदय ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं एवं स्टेशन की साफ-सफाई, सुरक्षा, सुचारु परिचालन व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति और निर्धारित समय सीमा के अनुरूप पूर्ण करने पर विशेष बल दिये।

 

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को उच्च स्तरीय सुविधाएं प्रदान करना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!