Begusarai

बेगूसराय के सिमरिया घाट पर जुटे श्रद्धालु:गंगा में डुबकी लगाकर जलाभिषेक के लिए हुए रवाना

बेगूसराय.शिव भक्ति के पावन सावन के दूसरी सोमवारी के अवसर पर शिवालयों में भारी भीड़ जुटने की संभावना है। सोमवारी को जलाभिषेक के लिए रविवार को गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे अधिक भीड़ सिमरिया गंगा घाट पर जुटी, जहां कि बाबा हरिगिरी धाम गढ़पुरा जाने वाले हजारों श्रद्धालु जल लेकर रवाना हुए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जबकि, झमटिया घाट भी बड़ी संख्या में कांवरिया हरिगिरी धाम सहित अन्य शिवालय के लिए रवाना हुए हैं। इस दौरान सिमरिया के तमाम रास्ते हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा। जलाभिषेक के लिए सिमरिया गंगा तट पर रविवार की सुबह से ही भीड़ उमड़ने लगी। जो शाम तक लगातार जारी है।श्रद्धालुओं ने बोल बम के जयकारे के साथ गंगा में डुबकी लगाकर जल संकल्प और पूजन के बाद विभिन्न मंदिरों में जलाभिषेक के लिए रवाना हुए। सबसे अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ हरिगिरी धाम गढ़पुरा के कांवरिया पथ की ओर चल पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर अनिल कुमार सहित गोताखोर की पूरी टीम मुस्तैद रही।

 

भक्तों की सुविधा और सुरक्षा की हुई व्यवस्था

 

श्रावणी मेला के दौरान सिमरिया गंगा नदी में जल भरने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए जिला प्रशासन बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। सरकार ने आयोजित श्रावणी मेला के दौरान हरिगिरी धाम जाने वाले शिव भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यापक बंदोबस्त का दावा किया है।

 

प्रशासन ने सिमरिया से गढ़पुरा तक के पूरे कांवरिया पथ पर विभिन्न जगहों पर सुरक्षाबलों को तैनात करने के साथ-साथ विश्राम आदि की व्यवस्था की है। निजी स्तर पर 25 से अधिक जगहों पर सेवा शिविर लगाए गए हैं। हालांकि जीरो माइल में करीब 100 मीटर में बांस से घेराबंदी कर औपचारिकता पूरी कर ली गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!