दलसिंहसराय:कुशवाहा समाज के लोगों के विकास हेतु लिया कई निर्णय
दलसिंहसराय:सम्राट अशोक कुशवाहा विकास सेवा समिति की मासिक बैठक शहर के हॉस्पिटल रोड स्थित डॉक्टर डीएन सिंह के आवास पर हुआ.इसमें कमेटी की मजबूती पर सभी लोगों ने अपनी अपनी राय रखा.कमेटी के द्वारा कुशवाहा समाज के लोगों के विकास और कमेटी को दलसिंहसराय अनुमंडल स्तर के सभी पंचायत में पहुंचने का निर्णय लिया गया.
सभी प्रबुद्ध लोगों को कमेटी में जोड़ने पर बोल दिया गया.इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष डॉक्टर डीएन सिंह, सचिन लक्ष्मी नारायण महतो, संयोजक प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष अजीत कुमार,उपाध्यक्ष सुधीर कुमार कुशवाहा, संरक्षक रामसेवक महतो, डॉ आर के रंजन, प्रवक्ता सुखदेव सिंह, डॉ राजकुमार सिंह,धर्मेंद्र कुमार सिंह, श्याम कुमार, शिवचंद्र प्रसाद सिंह, रामसेवक महतो सहित कमेटी के कई सदस्य मौजूद थे.