Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:तलवार और लोहे की रॉड से दो पक्षों के बीच मारपीट, घटना में एक व्यक्ति की मौत, दारू बेचने को लेकर चर्चा

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड गांव में शनिवार की देर शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो गई.जबकि मारपीट में दूसरे पक्ष से दो लोग गंभीर रूप से घायल है.जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया.मृतक वृद्ध की पहचान गांव के वार्ड संख्या दस निवासी राम प्रसाद महतो (55) रूप में की गई है.वही दूसरे पक्ष से घायल की पहचान रंजीत महतो के पुत्र प्रवीण कुमार उर्फ भोलू एंव स्व संजीत महतो के पुत्र नवीन कुमार उर्फ बंटी कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक के पुत्र संजय कुमार महतो ने बताया की कुछ दिन पहले गांव के प्रवीण कुमार,नवीन कुमार दुकान पर आए थे. उस समय मैं दुकान पर बैठा था.कोल्ड ड्रिंक खरीदने के बाद पैसा नहीं दिया.मांगने पर कहा कि बहुत कमाते हो इसी तरह से सामान देते रहे.उस समय धमकी देकर चला गया. वही शनिवार को देर शाम लाठी-डंडा,तलवार और लोहे की रॉड लेकर पहुंच गया.परिवार के सदस्य डर से भाग गए.पिताजी बुजुर्ग हैं,भाग नहीं सके.उनके सिर पर रॉड से हमला कर दिया. ग्रामीणों के पहुंचने पर सभी भाग गए. जिसके बाद उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले गए. जहाँ गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेज दिया।

 

 

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.हालांकि घटना को लेकर गांव में दो दिन पूर्व पंचायत हुई थी.पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने दबी जुबान बताया कि कोल्ड ड्रिंक नहीं शराब के रुपए मांगने को लेकर विवाद हुआ था.मृतक संजय कुमार महतो पांड चौक पर पान,ठंडा का दुकान भी चलता है.उसी दुकान में अवेध रूप से नशा पान भी बेचने का काम करते है.

कुछ दिन पूर्व प्रवीन कुमार महतो संजय कुमार महतो के बीच 3 सौ रुपयो का दो दिन पूर्व भी विवाद और मारपीट हुई थी।

 

 

जिसके बाद ग्रामीण ने किसी तरह दोनों को पंचायत कर मामला को शांत करा दिया था.इसे लेकर दोनों पक्ष द्वारा थाना में आवेदन भी दिया था. शनिवार को फिर दोनों के बीच घर के पास हुआ राजेंद्र सिंह के दरवाजे पर मारपीट शुरू हो गया. दोनों पक्षों की ओर से लाठी डंडे चलने लगा.जिससे संजय कुमार के पिता की मौत घटना इलाज के दौरान हो गई.थानाध्यक्ष इरशाद अहमद ने बताया कि मृतक के पुत्र संजय कुमार ने आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई.संजय ने कोल्ड ड्रिंक के पैसे मांगने को लेकर मारपीट कर पिता की हत्या करने का आरोप लगाया है.वही दूसरे पक्ष के प्रवीन कुमार के आवेदन पर एक दिन पूर्व शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी.शराब कारोबार को लेकर उन्होंने ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता.आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!