DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:बरनवाल महिला संघ के द्वारा सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया

दलसिंहसराय,शहर के मेन बाजार स्थित काशोलाल सूरत देवी बरनवाल सेवा सदन के प्रांगण में रविवार को बरनवाल महिला संघ के द्वारा संघ की अध्यक्ष रुकमिणी बरनवाल की अध्यक्षता में सावन महोत्सव मनाया गया.महोत्सव में महिलाओं ने सोलह श्रंगार कर सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया.इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

महिलाओं और बालिकाओं ने हरे परिधान और हरी चूडिय़ां धारण कीं.बेहतरीन मेंहदी रचाई,कजली और सावन गीत गाए,गुट्टे खेले, झूला झूला, सामूहिक और एकल नृत्य किए.इस पावन महीने में भगवान शिव की भक्ति हो या सावन महोत्सव, महिलाओं में उमंग देखने को मिलता है.इस महोत्सव में आस-पास की दर्जनों बरनवाल समाज की महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.इस दौरान अध्यक्ष रुक्मणि बरनवाल ने कहा की सावन महोत्सव के माध्यम से समाज की महिलाओ को एक मंच पर लाना है।

 

बेटियों को आगे बढ़ाना है ताकि सभी बेटियां सशक्त बने और अपना नाम रौशन करें.समाज के बेटी पंखुरी,मंशश्वी,आयुषी,तृषा ने मंच पर कई गानो पर नृत्य किया.

 

मौके पर संघ की उपाध्यक्ष सरिता बरनवाल,रश्मि भूषण प्रसाद,ज्योति बरनवाल,शांति बरनवाल,चंदा गुप्ता, संगीता बरनवाल, सरिता देवी, संजना गुप्ता, रंजू देवी, चंदा बरनवाल, सिमरन कुमारी,नीलम देवी,गुनगुन कुमारी,कोमल बरनवाल,स्नेहा कुमारी,ममता बरनवाल सहित दर्जनों महिला एंव सहयोगी में मनीष बरनवाल, श्याम चंद्र प्रसाद, विनय भूषण प्रसाद,राम शरण प्रसाद मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!