दलसिंहसराय:आदित्य आनंद ने सीए इंटरमीडिएट के प्रथम ग्रुप की परीक्षा में पाया सफलता
दलसिंहसराय,प्रखंड क्षेत्र के पंडित टोल टभका निवासी उमेश कुमार ठाकुर एवं शिक्षिका रंजू कुमारी के पुत्र आदित्य आनंद ने द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकॉउंटेंट्स ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित मई 2025 सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने अभिभावक के साथ-साथ शिक्षण संस्थान का नाम रौशन किया है.
उन्होंने 200 में से 162 अंक लाकर पूरे जिले का नाम रोशन किया.यह छात्र वर्ष 2022 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी 450 अंक लाकर पुर जिला का नाम रोशन किया था.इस सफलता पर कॉमर्स शिक्षक उत्सव जायसवाल ने छात्र का मुँह मीठा कराकर बधाई दिया.इसके साथ ही शिक्षक गुरूदेव कुमार पटेल,श्रेया सिन्हा,सुनील कुमार ने छात्र को आगे की तैयारी हेतु मार्गदर्शन किया.
वही डॉ.अनिल कुमार गुप्ता,सुधीर कुमार चौधरी, संतोष कुमार सुरेखा, डॉ. संजय कुमार झा,मोहम्मद सुलेमान,डॉ संजीव प्रकाश,एस.के.मंडल,वीरेंद्र कुमार,अभिजीत पांडे, पृथ्वीराज सिंह, जिगर गुप्ता, विवेक दत्त, चंद्रमणि सिंह तनीषा गुप्ता,मोती कुमार,मो.चाँद,आदि ने भी छात्र को बधाई एवं शुभकामना दिया.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
