Patna

बिहार में अपराधी ऑर्गेनाइज्ड होकर विधानसभा पहुंच गए:कन्हैया

पटना।बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर दो दिन पहले डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बयान दिया था कि बिहार में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम खत्म हो गया है।इस पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने दिल्ली में पीसी कर कहा कि बिहार में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम खत्म हो गया है क्योंकि सारा अपराधी ऑर्गेनाइज्ड होकर विधानसभा पहुंच गया है।अब किराए के शूटर खुलेआम घूम रहे हैं, क्योंकि उनका सरगना सरकार में बैठा हुआ है। इन लोगों को आज सवाल का जवाब नहीं देना पड़े, इसलिए बार-बार 90’s को याद करते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

संगठित अपराधी अब MLA बन गए हैं

 

कन्हैया ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की ट्रेन दो दिशाओं में चल रही है। अपोजिट फोर्स बिहार में लग रहा है। बिहार में यह डबल इंजन खराब और बेकार है। इसका पूरा फोकस बिहार को लूट करके अपने खजाने में भरना है।

 

आगे कहा कि सीएम नीतीश के नाम पर कोई और सरकार चल रहा है। सरकार अगर वाकई नीतीश जी चला रहे हैं तो शराब कौन पिला रहा है, गोली कौन चलवा रहा है, बेटा बेटी को आयोग में कौन बैठा रहा है। दरअसल, सारे संगठित अपराधी अब एमएलए बन गए हैं और नीचे उनके गुर्गे राज चला रहे हैं।

 

कन्हैया कुमार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर भी बात की। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी में प्रिंसिपल को लॉटरी सिस्टम से चुने जाने पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सुनने को मिला कि कॉलेज में प्रिंसिपल की नियुक्ति लॉटरी के माध्यम से की गई। इससे महिला कॉलेज के प्रिंसिपल भी पुरुष बन गए।

 

इसके बाद जो वाइस चांसलर की बात सामने आई, वो बिहार की चरमराई शिक्षा व्यवस्था को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि लोग शहरों के कॉलेज के प्रिंसिपल बनना चाहते हैं, इसके लिए बड़े बड़े सिफारिशें आती है। एक पोस्ट के जब बहुत सारे दावेदार होते हैं तो, लॉटरी निकालने के सिवाय हमारे पास कोई उपाय नहीं है। दूसरा उन्होंने कहा कि यह कोई नियम तो नहीं है कि महिला कॉलेज का प्रिंसिपल पुरुष नहीं बन सकता है।

 

बिहार में साला, साली, जीजा, बेटा, बेटी आयोग बन रहे

 

कन्हैया कुमार ने कहा कि बिहार में साला, साली, जीजा, बेटा, बेटी सहित तमाम तरह के आयोग बना रहे हैं। शिक्षकों, प्रिंसिपल की नियुक्ति कैसे हो रही है इसका पूरा पर्दाफाश होते हुए दिख रहा है। बिहार में शिक्षा व्यवस्था मनमाने ढंग से चल रही है। बिहार के शिक्षा व्यवस्था को लेकर एक कहावत बखूबी बैठती है ‘अंधेर नगरी, चौपट राजा।’ यहां कॉलेज में इंफ्रास्ट्रक्चर के नाम पर न हॉस्टल, लाइब्रेरी, लैब या कॉमन रूम है। यहां स्टूडेंट को हर चीज की व्यवस्था अपने आप करनी पड़ती है।

 

विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बन गया

 

कन्हैया ने बिहार का गौरव याद दिलाते हुए कहा कि जिस प्रदेश में नालंदा विश्वविद्यालय हो और बुद्ध को ज्ञान मिला हो, वहां पर आज विश्वविद्यालय भ्रष्टाचार और लूट का अड्डा बन गया है। अगर आप अपनी डिग्री लेने जाएंगे तो मिठाई खाने के नाम पर बिना पैसा लिए डिग्री नहीं मिलती है।

 

मैं बिहार सरकार से यह मांग करता हूं कि बिहार में शिक्षा की दुर्दशा पर तुरंत कार्रवाई करें। अन्यथा मैं बिहार के विद्यार्थियों से यह अपील करता हूं कि यह मौका है कि जो सरकार आपकी ना सुने आप उनकी मत सुनिए हर 5 साल में चुनाव इसलिए होता है कि अगर सरकार काम ठीक से नहीं कर रही हो तो 5 साल में बदला जा सकता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!