Patna

बिहार में CO और नाजिर 30 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

पटना.बिहार में मधुबनी के रहिका अंचल में उस वक्त सनसनी फैल गई जब निगरानी विभाग की टीम ने CO अभय कुमार और नाजिर आदित्य को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया. यह कार्रवाई भारतमाला प्रोजेक्ट में अधिग्रहित जमीन की रिपोर्ट देने के बदले पैसे मांगने की शिकायत पर की गई थी. गिरफ्तारी के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

शिकायत के बाद शुरू हुई निगरानी की कार्रवाई

मधुबनी के गौशाला मोहल्ला निवासी राहुल कुमार ने निगरानी विभाग को लिखित शिकायत दी थी कि CO अभय कुमार एक लाख और नाजिर आदित्य 15 हजार रुपये की रिश्वत रिपोर्ट के बदले मांग रहे हैं. जांच में आरोपों की पुष्टि के बाद पटना मुख्यालय से टीम रवाना हुई.

 

चार गाड़ियों में पहुंची टीम, रहिका में बिछाया जाल

करीब 15 से 20 अधिकारियों की टीम बुधवार शाम चार वाहनों में रहिका अंचल कार्यालय पहुंची. पहले चरण में नाजिर आदित्य को 13 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया गया. फिर उसी शिकायतकर्ता को साथ लेकर टीम सीओ के सरकारी आवास पहुंची, जहां अभय कुमार को 17 हजार रुपये लेते ही गिरफ्तार कर लिया गया.गिरफ्तारी के बाद सीओ के घर पर मौजूद कुछ परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध जताया, लेकिन निगरानी टीम ने हालात संभालते हुए दोनों आरोपियों को जिला मुख्यालय पहुंचाया, जहां से उन्हें आगे की पूछताछ के लिए पटना ले जाया गया।

 

मुजफ्फरपुर निगरानी कोर्ट में पेश होंगे आरोपी

निगरानी डीएसपी राजन प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपियों को गुरुवार (03 जुलाई, 2025) को मुजफ्फरपुर स्थित निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई उन सरकारी अफसरों के लिए सीधा संदेश है, जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!