BSP जवान को हाथ-पैर बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंका:राहगीर ने बचाया,18 लोगों पर FIR
पटना.मुंगेर के जमालपुर में बीएसएपी-9 में तैनात जहानाबाद के सिपाही संतोष कुमार के साथ हत्या की कोशिश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार रविवार की रात दौलतपुर दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोगों ने उन्हें हथियार के बल पर पकड़ा। इसके बाद आरोपियों ने उनके हाथों में जंजीर, पैरों में रस्सी और मुंह व आंखों पर पट्टी बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।
सब्जी-फल लेकर आवास पर लौट रहे थे
पीड़ित जवान संतोष कुमार ने बताया कि वह रविवार की शाम को सब्जी-फल लेकर अपने आवास लौट रहे थे। तभी दौलतपुर दुर्गा मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पार करने के बाद 6 अज्ञात बदमाश उनका पीछा करने लगे। मुंगेर-भागलपुर रेलवे पुल के पास दो लोगों ने उनकी गर्दन का कॉलर पकड़ लिया और पिस्टल तान दी।
जवान के विनती करने पर भी बदमाशों ने उनके हाथ में लोहे का सिंकर लगाकर, मुंह में कपड़ा बांधकर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जिसके बाद एक राहगीर ने जवान को कराहते और चिल्लाते देखा। उसने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जवान को थाने ले गई।बाद में उन्हें बीएसएपी 9 परिसर ले जाया गया, जहां पदाधिकारी की मौजूदगी में उनके हाथों की जंजीर तोड़ी गई। घटना की जानकारी समादेष्टा को दी गई और जवान को रात में उनके घर पहुंचा दिया गया। एसपी ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
साथी जवानों पर लगाया आरोप
घर पहुंचते ही जवान ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी समादेष्टा और सहायक समादेष्टा को दी। संतोष कुमार ने जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाया है, उनके नाम हैं – विनोद राम, प्रमोद , सिकंदर दास, मो. वसीम, राहुल कुमार, निरंजन कुमार, सुमन कुमारी सिंह, अजीत कुमार सिंह, सुदामा कुमार गुप्ता, निर्भय कुमार, गोपाल कुमार सिंह, चिंटू कुमार और प्रदीप कुमार। उन्होंने कहा कि ये सभी पुलिसकर्मी साजिश में शामिल थे.जमालपुर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा पीड़ित पुलिस जवान के आवेदन पर 12 पुलिस जवानों और 6 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
जांच के बाद होगा खुलासा
एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिसकर्मी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सदर एसडीपीओ अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। कहा इस घटना जल्द ही उद्भेदन किया जायेगा।
पहले भी साथियों से हुआ था विवाद
पुलिस सुत्रों ने बताया कि संतोष कुमार सिंह मुंशी के पद पर कार्यरत है। उन्होंने जिन 12 पुलिस कर्मियों पर FIR कराया है। वे लोग उनसे अवैध तरीके से विभागगीय कार्य करवाना चाहता था। जिससे मुंशी इनकार कर रहा था। इसी बात को लेकर उनलोगों के साथ पहले कई बार विवाद भी हुआ था।जिसे लेकर आशंका जताया जा रहा है कि उन्हीं कर्मियों के द्वारा बदला लेने के लिए मुंशी संतोष कुमार सिंह के साथ इस तरह से घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि अब जांच को लेकर पुलिस टीम का गठन किया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद ही घटना का खुलासा हो पाएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
