Patna

5 लाख कर्ज में डूबा,बिहार में जहर खाने से परिवार के 4 लोगों की मौत:पिता गंभीर

पटना.नालंदा के पावापुरी में शुक्रवार की शाम जलमंदिर के पास एक ही परिवार के 5 लोगों ने जहर खा लिया। इसमें 4 लोगों की मौत हो चुकी है।2 बेटियों दीपा (16), अरिमा कुमारी(14) ने शुक्रवार रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। देर रात मां सोनी कुमारी (38) और बेटे शिवम (14) की भी मौत हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सभी का भगवान महावीर अस्पताल (विम्स) में इलाज चल रहा था। पति धर्मेन्द्र कुमार अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

 

परिवार कर्ज में डूबा था। पिता ने ही सभी को सल्फास की गोलियां खिलाई थीं। धर्मेंद्र कुमार का छोटा बेटा सुरक्षित है, क्योंकि उसने जहर नहीं खाया था। उसने पुलिस को पूरी कहानी बताई।

 

धर्मेंद्र, जलमंदिर के पास श्री काली मां साड़ी सेंटर नामक दुकान चलाते हैं। पहले वो राजमिस्त्री का काम करते थे। पैतृक घर शेखपुरा के पुरनकामा गांव है। पावापुरी में परिवार किराए पर रहता था।

 

छोटे बेटे सत्यम ने बताया कि ‘पापा ने मां, दो बहनों और भाई को जहर खिला दिया। उसे भी सल्फास खाने काे दिए थे, लेकिन मैंने नहीं खाया। पूरी गांव के काली मंदिर की स्थापना दिवस पर पूजा-अर्चना हो रही थी। मंदिर से कुछ दूरी पर पिता ने सभी को जहर खिलाया। जिसके बाद‎ सभी मौके पर गिरकर तड़पने लगे। तड़पते हुए मां ने बादशाह कोचिंग सेंटर‎ के संचालक मधुरंजन को कॉल कर कहा कि परिवार संग जहर खा लिए हैं।’

 

‘‎छोटे बेटे का आप पालन पोषण कर दीजिएगा। जिसके बाद कोचिंग ‎संचालक मौके पर पहुंचकर सभी को अस्पताल लाएं। शिकरपुर गांव के रहनेवाले कुछ लोग ब्याज की रकम नहीं देने पर मां-पापा को गाली दे रहे थे। इसी कारण सभी ने जहर खाया। रामू नाम का युवक भी घर आकर गाली-गलौज करता था।’

 

5 लाख का लिया था लोन

 

शेखपुरा के पुरनकामा सिक्करपुर गांव का यह परिवार पिछले 6 महीनों से पावापुरी जलमंदिर के पास किराए के मकान में रह रहा था।

 

धर्मेंद्र ,कपड़ों का कारोबार करते थे, लेकिन नुकसान के कारण परिवार पैसों की तंगी से गुजर रहा था। इन पर 5 लाख रुपए का कर्ज था। कर्ज देने वाले लगातार दबाव बना रहे थे।आसपास के लोगों को कहना है कि, साहूकारों के बढ़ते दबाव और कर्ज ना चुका पाने की हालत में परिवार ने ऐसा कदम उठाया है।

 

लोकल मनी लोन देने वाले से कर्ज लिया था

 

घटना की सूचना मिलने के बाद राजगीर DSP सुनील कुमार और इंस्पेक्टर मनीष भारद्वाज मौके पर पहुंचे। DSP राजगीर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि, कर्ज के दबाब में परिवार ने जहर खा लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!