Bhagalpur

कांवरिया पथ पर भारत माता की जय के लगे नारे, ब्रह्मोस मिसाइल की तरह बनाया कावड़

भागलपुर के सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के 13वें दिन हजारों कांवरिया अजगैबीनाथ धाम से बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए। गंगा का जलस्तर बढ़ने पर पर्यटक विभाग की ओर से जर्मन हैंगर रैन सेंटर बनाया गया है। इसमें पानी घुसने से ये जल मग्न हो गया है। जिससे कांवरियों को विश्राम करने में काफी परेशानी हो रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दूसरी तरफ हजारों कांवरिया अजगैबीनाथ के उत्तरवाहिनी गंगा में जल भर कर पूजा पाठ करते हुए पैदल व वाहन से बोल बम का नारा लगाते हुए बैधनाथ धाम के लिए रवाना हुए। जिला प्रशासन की ओर से गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए है।साथ ही नगर परिषद सुल्तानगंज की ओर से भी गंगा घाट से लेकर पूरे शहर में साफ-सफाई अभियान और नाव की व्यवस्था गंगा घाट में की गई है। ब्रह्मोस मिसाइल के प्रतिरूप को कांवड़ बनाकर कांवरिया भागलपुर के कच्ची कांवरिया पथ दिखे। इस दौरान भारत माता के जयकारे से पूरा कांवरिया पथ गूंज उठा। इस पर ऑपरेशन सिंदूर लिखा दिखा

 

कांवरिया पथ पर दिख रही भक्तों की आस्था

 

सावन के पवित्र महीने में भागलपुर से गुजरने वाली कच्ची कांवरिया पथ पर भोले बाबा के भक्तो के अलग-अलग रंग रूप और उनका आस्था देखने को मिल रही है। एक ऐसे ही भोले के भक्त दिखे, जो देश भक्ति से ओत प्रोत था।

 

 

कांवरिया अलग तरीके से कांवड़ लेकर जा रहे हैं।

ब्रह्मोस मिसाइल के प्रतिरूप को कांवड़ का रूप देकर बाबा बैधनाथ धाम भक्त जा रहे है। झारखंड स्थित जमशेदपुर के पंकज मिश्र ऑपरेशन सिंदूर में उपयोग में लाए गए ब्रह्मोस मिसाइल का बना कांवर लेकर भारत माता की जय का नारे लगाते हुए बाबा धाम जा रहे हैं ।

 

पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि हम लोग साल 1992 से कांवड़ यात्रा लेकर बाबा बैधनाथ धाम जा रहे हैं। 51 लोगों के जत्था साथ चल रहे हैं। इस कावड़ को बनाने में लगभग 1 महीना का समय लगा हैं । उन्होंने बताया कि ब्रह्मोस मिसाइल के प्रतिरूप कावड़ को वे देश के सेना के लिए समर्पित करते हैं।बाबा बैधनाथ से अपने देश की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। कांवरिया ने कहा है कि हम शांति चाहते हैं। सेना ने जो देश के लोगों के लिए किया है, वो बहुत है। हम इसके लिए आभारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!