Begusarai

बेगूसराय में 6 पुलिस अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई:स्पष्टीकरण भी,डीआईजी ने की समीक्षा

बेगूसराय प्रक्षेत्र के डीआईजी आशीष भारती ने आज अपने कार्यालय में बेगूसराय और खगड़िया जिला के अंचल निरीक्षक, पर्यवेक्षी पदाधिकारी और पुलिस निरीक्षक-सह-थानाध्यक्ष के कार्यों की समीक्षा की। जिसमें कार्य में लापरवाही बरतने पर 6 पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की है।डीआईजी ने बताया कि समीक्षा के दौरान मामलों के कम निष्पादन करने के आरोप में बेगूसराय जिला के तेघरा अंचल के पुलिस निरीक्षक रामकुमार सिंह, सदर अंचल के पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र प्रसाद यादव और पर्यवेक्षी पदाधिकारी बेगूसराय अंचल के पुलिस निरीक्षक रजनीश कुमार से अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके अलावा लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अवर निरीक्षक चितरंजन कुमार से अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है। बाकी दो के नाम नहीं बताए गए हैं।

 

गंभीर मामले में गिरफ्तारी और कुर्की के आदेश

 

सभी पुलिस निरीक्षकों को तेजी से कांडों के निष्पादन के लिए विशेष कर गंभीर कांडों में अपराधियों की गिरफ्तारी, वारंट, इश्तिहार, कुर्की तामिला करने का निर्देश दिया गया है। अपराध नियंत्रण के लिए सघन गश्ती करने, गश्ती चेकिंग करने, वाहन चेकिंग करने, कुख्यात और सक्रिय अपराधियों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।आम जनता से प्राप्त पत्रों और जानकारी के आधार पर दोनों जिलों के विभिन्न कांडों की समीक्षा संबंधित पदाधिकारियों के साथ की गई। बेगूसराय के सदर-वन डीएसपी और अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक चितरंजन कुमार के साथ लोहिया नगर थाना कांड संख्या 210/20 की समीक्षा की गई।जिसमें अनुसंधानकर्ता ने अनुसंधान में लापरवाही सामने आई। खगड़िया जिला के खगड़िया थाना कांड संख्या- 544/13 एवं मानसी थाना कांड संख्या- 372/23 की भी समीक्षा हुई।

 

बच्चों को विजय दिवस के महत्व के बारे में बताया

 

डीआईजी ने बताया कि इस दोनों मामलों के अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले अनुसंधानकर्ता से लापरवाही बरतने के आरोप में अनुशासनिक कार्रवाई के विरुद्ध स्पष्टीकरण की मांग की गई है। समीक्षा बैठक में दोनों जिला बेगूसराय और खगड़िया के एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।इसके बाद डीआईजी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मिलने आए Kidzee के बच्चों से मुलाकात की। डीआईजी ने उन्हें विजय दिवस के महत्व के संबंध में जानकारी दी और देश सेवा के लिए प्रोत्साहित किया। डीआईजी ने बच्चों के साथ कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!