समस्तीपुर में अस्पताल के गेट पर लाश को रखकर किया हंगामा:ताजिया जुलूस में गिरकर मौत..
दलसिंहसराय के उजियारपुर थाने के चैता रेवाड़ी गांव में ताजिया जुलूस के दौरान गिरकर एक युवक घायल हो गया था। जख्मी युवक की मौत सोमवार को शहर के एक निजी अस्पताल में हो गई। मृतक चैता रेबाड़ी गांव का निवासी मो. हैदर है।
युवक की मौत के बाद कुछ देर के लिए लोगों ने हॉस्पिटल के सामने शव को रखकर हंगामा किया। बाद में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
मृतक का चचेरा भाई मो. गफ्फार ने बताया कि हैदर रविवार को मुर्हरम के मौके पर ताजिया जुलूस में शामिल होने के लिए गया था। खेलने के दौरान गिर गया था। शहर के मोहनपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में रात भर्ती कराया था। परिवार के लोगों का आरोप था कि जख्मी युवक का सही से उपचार नहीं किया गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस मौके पर पहुंची
मुफस्सिल थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कहा कि मरीज की मौत पर हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। हालांकि परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया। शव अपने साथ लेकर चले गए।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
