BREAKING:पटना के होटल सम्राट इंटरनेशनल में लगी आग,खिड़की से कूदे
पटना. पटना के मशहूर होटल सम्राट इंटरनेशनल में रविवार-सोमवार की देर रात भीषण आग लग गई. यह होटल कोतवाली थाना क्षेत्र के डाकबंगला इलाके में मौजूद है. सम्राट होटल में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिस वक्त सम्राट होटल में आग लगी उस वक्त होटल के अंदर करीब 25-30 लोग मौजूद थे.
आग की लपटों को दूर से ही देखा जा सकता था. आग लगने की वजह से घबराहट में आकर कुछ लोग होटल के कमरे की खिड़की से कूद पड़े. 3 लोगों ने खिड़की से छलांग लगा दी. इस दौरान एक शख्स घायल हो गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 5 लोगों को पीएमसीएच में एडमिट करवाया गया है.