Patna

एशियन कराटे फेडरेशन की परीक्षा में राकेश सफल:श्रीलंका में हुआ था एग्जाम

पटना.बिहार के खेल जगत के लिए यह गर्व की बात है कि नालंदा जिले के एक प्रतिभावान कराटे प्रशिक्षक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का मान बढ़ाया है। नालंदा के रेंसी राकेश राज ने हाल ही में श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित एशियन कराटे फेडरेशन (AKF) की प्रतिष्ठित रेफरी और जज परीक्षा में सफलता प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

यह परीक्षा 3 से 6 जुलाई 2025 तक श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप के दौरान संपन्न हुई। परीक्षा में भारत से कुल 60 प्रतिभागियों ने भाग लिया था, केवल 18 प्रतिभागी ही इस कठिन परीक्षा में सफल हो पाए।

 

बिहार से दो प्रतिभागी सफल

 

परीक्षा में बिहार से सफल होने वाले 2 प्रतिभागियों में नालंदा के रेंसी राकेश राज और पटना के शिहान हर्ष कुमार शामिल रहे। दोनों ने काता और कुमिते दोनों वर्गों की परीक्षा में अपनी योग्यता सिद्ध की। विशेष बात यह है कि रेंसी राकेश राज नालंदा जिले के पहले व्यक्ति बन गए हैं जिन्होंने कराटे के इंटरनेशनल रेफरी सर्टिफिकेशन को प्राप्त किया है।रेंसी राकेश राज वर्तमान में नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड में शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। एक कुशल कराटे प्रशिक्षक के रूप में उन्होंने न केवल अपनी योग्यता का परिचय दिया है बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार की पहचान भी बनाई है।

 

खेल जगत में व्यापक उत्साह

 

उपलब्धि की खबर से पूरे बिहार के कराटे खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। साउथ एशियन कराटे फेडरेशन और कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हंसी भरत शर्मा, रेफरी कमीशन के चेयरमैन शाहीन अख्तर, कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के महासचिव संजीव जांगड़ा सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों ने इस सफलता पर बधाई दी है।

 

बिहार कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष क्योशी अभय अतुल, महासचिव पंकज कबंली, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, भारतीय कराटे टीम के कप्तान अनिकेत गुप्ता, एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट एंड स्पोर्ट्स जोन के अध्यक्ष डॉ. रविचंद्र कुमार, निर्देशक संजय कुशवाहा, कोषाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार, न्यूरोसर्जन डॉ. राजीव कुमार रंजन, क्योशी संजय खड्गी ने भी अपनी खुशी व्यक्त की है।

 

इसके अलावा राष्ट्रीय खिलाड़ी संध्या रानी, अंकिता राज, मुस्कान कुमारी, निशांत कुमार, रौशन कुमार, विवेक कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरांव के प्रधानाध्यापक संजय कुमार, शिक्षक जितेंद्र पासवान, मनीत कुमार, राजीव रंजन, संजय पटेल और अन्य कई गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं।अपनी इस उपलब्धि को लेकर राकेश राज ने विनम्रता से कहा कि “यह सफलता मेरे गुरुजनों, साथियों और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण को समर्पित है। यह सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे बिहार की जीत है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!