सावन शुरू होते ही शिव मंदिरों में उमड़े भक्, भोलेनाथ की जयकारे से गुंजा…
समस्तीपुर|सावन शुरू होते ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर कल्याण की कामना की। शहर के थानेश्वर मंदिर में भी भक्तों ने अभिषेक कर भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की।
इस दौरान हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारे लगाते रहे जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सावन को लेकर अन्य दिनों के मुकाबले मंदिर में लोगों की ज्यादा भीड़ रही।
मंदिर के पुजारी कुंदन पंडा ने बताया कि थानेश्वर महादेव के दरबार में भक्तों की हर कामना पूरी होती है। बाबा की दूर-दूर तक ख्याति फैली हुई है। पड़ोसी जिले दरभंगा, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर से भी लोग बाबा को जल चढ़ाने के लिए पहुंचते हैं। वहीं, सोमवार को पड़ने वाली सोमवारी पर बड़ी संख्या में लोग अभिषेक करने पहुंचेंगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
