यूजीसी नेट परीक्षा में ऐश्वर्या प्रिया ने मारी बाजी:किराना दुकानदार के..
Patna.यूजीसी नेट जून 2025 सेशन की परीक्षा का आयोजन 25 जून से 29 जून तक किया गया था। इस परीक्षा में लाखों अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब सभी परीक्षार्थियों का रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
इस नेट परीक्षा में खजरैठा निवासी ऐश्वर्या प्रिया ने सफलता हासिल की है। वह पूर्व जिला परिषद सदस्य एवं वर्तमान में परबत्ता विधानसभा के सांसद प्रतिनिधि पंकज कुमार राय और अंजना देवी की पुत्री हैं। इस सफलता से पूरे परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
ऐश्वर्या प्रिया ने टीएनबी कॉलेज भागलपुर से जैव प्रौद्योगिकी में स्नातक किया है। उन्होंने मध्य प्रदेश से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है। वह घर में ही नेट की तैयारी कर रही थीं और पहली ही बार में परीक्षा क्वालीफाई कर गई हैं। इस उपलब्धि पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
डुमरिया बुजुर्ग निवासी किराना दुकानदार राजेश कुमार राय और नैना राय के पुत्र अनुराग कुमार ने भी इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है।इसके अलावा, श्रीरामपुर ठुठ्ठी निवासी शंभू राय के पुत्र रूपेश कुमार ने भी नेट परीक्षा क्वालीफाई कर अपने परिवार में खुशी ला दी है। तीनों छात्रों की इस उपलब्धि से क्षेत्र में उत्साह का वातावरण है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
