समस्तीपुर में शादी के ढाई साल बाद विवाहिता की मौत,10 हजार रुपए के लिए हत्या
समस्तीपुर में सोमवार को विवाहिता की लाश मिली है। ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए हैं। मृतका की पहचान शिवम राय की पत्नी दुर्गा कुमारी (22) के रूप में हुई है। मायके वालों के अनुसार दहेज के लिए हत्या की गई है। 10 हजार रुपए नहीं देने पर बेटी की गला घोंटकर हत्या की गई है। दुर्गा की ढाई साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने लाश को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
विवाहिता के पिता मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के रमैया गांव निवासी सुखलू राय ने कहा कि दुर्गा की शादी 2023 में भुवन राय के बेटे शिवम राय से कराई थी। शादी में 5 लाख रुपए दहेज देना था। 4.90 लाख रुपए दिए थे जबकि 10000 बकाया रह गया।शादी के बाद उनकी बेटी ससुराल गई। कुछ दिन तक सब ठीक-ठाक रहा लेकिन, कुछ दिनों बाद 10000 के लिए लगातार झगड़ा किया जाने लगा। बेटी के साथ प्रताड़ना की भी कहानी शुरू हो गई। घटना घटहो थाना क्षेत्र के लगमा गांव की है।
4 दिन पहले मायके से आई थी विवाहिता
मृतका के पिता ने कहा कि पंचायती हुई थी। कहा था कि बेटी ठीक-ठाक से यहां रहने लगेगी तो बाकी का 10000 भी दे देंगे। कुछ दिन पहले बेटी मायके मां से मिलने के लिए आई थी। 4 दिन पहले दामाद शिवम राय ससुराल पहुंचा।बेटी की विदाई करा कर ले गया था। सोमवार सुबह लगमा गांव के एक ग्रामीण ने फोन कर बताया गया कि बेटी की हत्या हो गई है। लगमा गांव पहुंचे तो बेटी की लाश पड़ी थी। ससुराल वाले फरार थे। आसपास पता करने पर जानकारी मिली की गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी गई है। वालों को बताया गया कि वह पंखे से लटक गई है। इसके बाद मामले की जानकारी थाने को दी।
आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी
दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। सूचना पर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की तरफ से आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
