पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद इंडिगो की फ्लाइट पक्षी से टकराई,इमरजेंसी लैंडिंग
पटना से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के दौरान इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5009 पक्षी से टकरा गया। शुरू में पायलट को इसकी जानकारी नहीं मिली। विमान करीब 3 हजार फीट पर था तब एक इंजन में कंपन होने लगा। कॉकपिट से पायलट को संकेत मिलने लगे। उसके बाद पायलट ने एटीसी को सूचना दी। आपात स्थिति को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने तत्काल रनवे को खाली कराया।
एटीसी से संकेत मिलने के बाद पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। विमान सुबह 8.42 बजे रवाना हुआ था। इंजन में खराबी होने के बाद 9.03 बजे लैंडिंग कराई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। विमान में पायलट, क्रू मेंबर समेत 175 यात्री सवार थे।
क्रू मेंबर ने जब यात्रियों से कहा कि एक इंजन में खराबी आ गई। वापस पटना जाना है। सभी सीट बेल्ट ठीक से बांध लें। घबराने की जरूरत नहीं है। इतना सुनने के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। प्रार्थना करने लगे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
