“समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर हादसा,ट्रैक किनारे मिला शव:ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका
समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के मब्बी हाल्ट व नया नगर स्टेशन के बीच एक अधेड़ की मौत हो गई है। मौत किसी ट्रेन से गिरकर हुई है। मौत की सूचना पर रोसरा थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर शनिवार सुबह सदर अस्पताल भेजा।
मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई कागजात बरामद नहीं हुआ है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि अधेड़ किसी अज्ञात ट्रेन से गिर गया, जिससे उसकी मौत हुई है। शुक्रवार रात लोगों ने नया नगर रेलवे स्टेशन और मब्बी हाल्ट के बीच स्थित हनुमान रेलवे ढाला के पास रेलवे लाइन के पास 50 साल के अज्ञात एक व्यक्ति के शव को देखा है।
ट्रेन के गेट के पास से गिरने की आशंका
शव आउटर सिग्नल के बाहर था। जिस कारण रोसरा थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के शरीर पर ठीक से कपड़ा भी नहीं था, माना जा रहा है कि ट्रेन से गिरने के बाद कपड़ा फट गया है। संभावना यह भी जताई जा रही है कि गर्मी से बचने के लिए वो व्यक्ति ट्रेन के गेट पर बैठा होगा। यहां से नीचे गिर गया होगा।रोसड़ा की डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि ट्रेन से गिरकर अज्ञात 50 साल के अधेड़ की मौत हुई है। मृतक के पास पहचान से संबंधित कोई कागजात नहीं था। शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।नियम के अनुसार शव को 72 घंटे तक सुरक्षित रखा जाएगा । अगर परिजन आते हैं और उसकी पहचान हो जाती है, तो शव सौंप दिया जाएगा। अन्यथा बाद में पुलिस उसका अंतिम संस्कार करेगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
