Patna

अभिषेक अर्जुन ने सीए की परीक्षा में मारी बाजी, दिया बधाई

पटना.चिरैया.मीरपुर पंचायत के मालिया टोला गांव के अभिषेक अर्जुन प्रसाद ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की फाइनल परीक्षा पास कर पूर्वी चंपारण का नाम रोशन किया है। यह परीक्षा द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने 6 जुलाई रविवार को जारी की थी। अभिषेक की सफलता से गांव में खुशी का माहौल है। पिता अर्जुन प्रसाद और मां शांति देवी बेटे की उपलब्धि से खुश हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अभिषेक ने 23 साल की उम्र में यह सफलता हासिल की है। वह निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से हैं। उनके पिता मुंबई में टैक्सी चलाते हैं। पूरा परिवार वहीं रहता है। अभिषेक की प्रारंभिक और उच्च शिक्षा मुंबई में हुई। उन्होंने 2019 में गुजरात बोर्ड से 12वीं की परीक्षा 85.46 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। 2023 में बीकॉम की परीक्षा 79.66 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की।

 

अभिषेक ने फोन पर बताया कि उन्होंने चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने का लक्ष्य तय कर कॉमर्स की पढ़ाई मेहनत और लगन से की। अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों को दिया। चिरैया विधायक लालबाबू प्रसाद गुप्ता, भाजपा जिला प्रवक्ता अमोद कुमार सिंह, बीईओ सरोज कुमार सिंह, बीपीआरओ संदीप कुमार, प्रखंड पशु चिकित्सा अधिकारी रवि रंजन कुमार, महादेव साह हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक प्यारे सतीश कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अभिषेक को बधाई दी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!