समस्तीपुर की आस्था को पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान मिला
समस्तीपुर.मोहिउद्दीननगर.सुलतानपुर निवासी पूर्व सैनिक मनीष कुमार सिंह की पुत्री आस्था सिंह ने पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बाघ दिवस के अवसर पर संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना में आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में पटना ज़ोन के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था।
प्रतियोगिता में आस्था ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कलात्मक दृष्टिकोण से सभी को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर बिहार के पर्यावरण मंत्री एवं जैविक उद्यान के निदेशक द्वारा उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
आस्था की इस सफलता पर ग्रामीणों में खुशी की लहर है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने भी उनकी प्रशंसा की है। मुखिया प्रिंस सिंह, पूर्व प्रमुख पिंकू सिंह, रघुवंश प्रसाद सिंह, रणधीर भाई सहित अनेक लोगों ने आस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
