मंदिर में हंगामा करने के आरोप में युवक की पिटाई,रस्सी से बांध कर लात घुसे से..
समस्तीपुर में भीड़ ने युवक की पिटाई की है। लोगों ने युवक पर मंदिर परिसर में हंगामा करने का आरोप लगाया है। रस्सी से बांध कर लात घुसे से जमकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मामला नगर थाना क्षेत्र स्थित थानेश्वर स्थान मंदिर का है। नगर थाने से महज कुछ दूरी पर मंदिर के सामने भीड़ तंत्र ने युवक को रस्सी में बांध कर पिटाई की है। मंदिर के पुजारी का कहना है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मंदिर में घुसकर हंगामा कर रहा था, जिससे श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही थी।
लोगों ने घसीट कर निकाला बाहर
एक बार उसे मंदिर परिसर से बाहर कर दिया गया था। लेकिन, वो दुबारा मंदिर में घुसकर हंगामा कर रहे थे। लोगों ने रस्सी से बांध उसे घसीट कर बाहर निकाला और फिर लात घुसे से उसकी पिटाई की गई । बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
युवक की पिटाई का वीडियो सामने आया है।
युवक की पहचान बेगूसराय के मंसूरचक गांव के मनीष कुमार के रूप में हुई है। युवक के परिजनों के पहुंचने पर उसे परिवार को सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में सदर डीएसपी-1 संजय कुमार पांडेय ने कहा है कि एक वीडियो फुटेज सामने आया है, जिसमें मंदिर परिसर के बाहर युवक की पिटाई की जा रही है ।नगर थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है । जो भी विधि सम्मत कार्रवाई है, वो की जाएगी। डीएसपी ने बताया है कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त था। मामले की जांच की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
