DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय से देवघर काँवर लेकर गए युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत,मातम

दलसिंहसराय।थाना क्षेत्र ढेपुरा निवासी पूर्व जिला परिषद बैजनाथ राय के पौत्र एंव अनिल राय के पुत्र प्रिंन्स कुमार की मौत बाईक से देवघर काँवर लेकर जाते समय सड़क दुर्घटना में हो गई.इस दौरान बाईक पर बैठा दूसरा युवक भी गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है. वही देर शाम शव गांव आते ही स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल था.वही गांव में मातम पसर गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्वजनों ने बताया कि प्रिंस अपने दोस्तों के साथ देवघर बाबा धाम बाईक से गया था. वह देवघर वासुकीनाथ में जल चढ़ा कर तारापीठ जा रहा था.इसी दौरान रास्ते मे एक अनियंत्रित कांवरिया लदे ताजपुर बघौनी के पिकअप ने तेज गति में प्रिंस के बाइक को धक्का मार दिया।

जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.वही बाईक सवार एक युवक जख्मी हो गया.जिसका निजी अस्पताल में इलाज जारी है.वही पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया गया जहाँ हर ग्रामीणों के आँख से आँशु बह रहा था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!